Hariyali Teej 2023 (Hariyali Teej Kab Hai 2023): हरियाली तीज 2023 कब है, क्यों मानते हैं, व्रत ओर पूजा विधि जानें Know Now

हरियाली तीज 2023 कब है, क्यों मानते हैं, व्रत ओर पूजा विधि जानें (Hariyali Teej Kab Hai 2023, Hariyali Teej 2023 Kab Hai, Date, Kab Ki Hai, Vrat, Puja Vidhi)

हरियाली तीज पर्व सावन के महीने में मनाया जाता है और मानसून के आगमन की शुरुआत का संकेत माना जाता है। महिलाएं हरी वस्त्रों में सजी हुई होती हैं, मेहँदी लगाती हैं, और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। वे शिव और पार्वती देवी की पूजा करती हैं और विवाहित जीवन में सुख और कल्याण के लिए उनकी कृपा की प्रार्थना करती हैं।

हरियाली तीज पर्व हरियाली अमावस्या से 3 दिन बाद सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय (जिसे तीज भी बोल जाता है) तिथि को मनाया जाता है। इसके 2 दिन बाद सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी त्योहार भी मनाया जाता है।

तीज त्योहार देश भर में विभिन्न नाम से बड़े हर्ष उल्लास से मनाया जाता है। उत्तर भारत में यह खुशियों का त्योहार मानसून की शुरुवात के रूप में देखा जाता है।

इस दिन लड़कियां मेहंदी भी लगती हैं।

इस त्योहार के दिन लड़कियां ओर औरतें रंग बिरंगे(खासकर हरे) वस्त्र, चूड़ियाँ धरण करके झूला झूलने के लिए जाती हैं ओर सावन ओर तीज के गीत गाती हैं।

तीज मेला: देश के की स्थानों पर तीज के दिन मेले भी आयोजित किए जाते है ओर माँ पार्वती ओर शिव जी की सवारी बड़े धूम धाम से निकाली जाती है।

Hariyali Teej Kab Hai
Hariyali Teej Kab Hai

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है?

ऐसी मान्यता है की इसी दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को वर के रूप में प्राप्त करने के लिए व्रत शुरू किए थे, जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव जी ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

पार्वती मत के कहने पर भगवान शिव ने वरदान दिया था की जो भी कुंवारी लड़की इस दिन व्रत रख कर पूजा पाठ करेगी उसके विवाह में आने वाली अड़चनें खत्म हो जाएंगी ओर उसे सुंदर ओर अच्छा वर मिलेगा।

इसी मान्यता से प्रेरित होकर कुंवारी लड़किया अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। इसी दिन विवाहित ऑरतें भी खुशहाल ववाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। तो ये दिन सब महिलाओं के लिए मंगलकारी ओर पवित्र मन जाता है।

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज की तिथि 2023 (Hariyali Teej 2023 Date) / हरियाली तीज कब है(Hariyali Teej Kab Hai) / हरियाली तीज किस तारीख को है?

हिन्दू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है

अंग्रेजी महीने के अनुसार 2023 में Hariyali Teej Kab Hai इस बारे में नीच बताया गया है:

इस साल हरियाली तीज(Hariyali Teej 2023 Date) 19 अगस्त 2023 को है।
शुरुआत: 18 अगस्त 2023 शाम 08:01 PM
खत्म: 19 अगस्त 2023 रात 10:19 PM

ये भी पढ़ें: Sawan 2023: जानें सावन के व्रत रखने का सही तरीका, मिलेंगे चमत्कारिक फायदे

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज को कोन से पकवान बनाए जाते हैं?

हरियाणा में इस त्योहार के दिन बच्चे ओर ओरतें झूला झूलते हैं। इस दिन घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं, जैसे गुलगुले, सवाहली व पकोड़े बनाए जाते हैं। ये पकवान विशेष कर सरसों के तेल में बनाए जाते हैं।

गुलगुले ओर सवाहली शादीशुदा लड़कियों ओर बहनों के शशुराल में सिद्धे ओर कोथली या सिंधारा के रूप में भेजे जाते हैं। जोकि लड़कियों को बड़ा ही अच्छा लगता है ओर सदा याद रखा जाता है।

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज की व्रत पूजा विधि / हरियाली तीज को पूजा कैसे करें?

  • सुबह ब्रहम मुहूरत में उठ कर स्नान इत्यादि करके साफ सुथरे वस्त्र धारण करने चाहियें।
  • घर के मंदिर या बाहर मंदिर में जाकर भगवान शिव ओर पार्वती पर पुष्प, बेलपत्र, जल (जलाभिषेक)ओर दूध चढ़ना चाहिए।
  • इस दिन निर्जला व्रत रख कर भगवान शिव और माता पार्वती जी की विधि पूर्वक पूजा पाठ करने का चलन है
  • इस व्रत के दिन व्रत कथा भी सुनी जाती है।
  • यह व्रत करवाचौथ के समान लाभ देने वाला होता है। यह व्रत करवाचौथ से भी कठोर होता है।

FAQ

Hariyali Teej Kab Hai: हरियाली तीज 2023 कब है?

इस वर्ष 2023 में Hariyali Teej Kab Hai इस बारे में नीच बताया गया है:
इस साल हरियाली तीज 19 अगस्त 2023 को है।
शुरुआत: 18 अगस्त 2023 शाम 08:01 PM
खत्म: 19 अगस्त 2023 रात 10:19 PM

हिन्दू पंचांग के अनुसार Hariyali Teej Kab Hai?

हरियाली तीज हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है

Facebook: TauSePucho

Leave a Comment