Sawan 2023: जानें सावन के व्रत रखने का सही तरीका, मिलेंगे चमत्कारिक फायदे

(Sawan 2023, Sawan Start Date, Swan Vrat, Sawan End Date, Sawan Kab se start hai)

Sawan 2023: इस साल 2023 में सावन का महिना 4 जुलाई को शुरू हो रहा है ओर इस बार सावन दो महीने अर्थात 59 दिन के बराबर है।
Sawan 2023 में 8 सोमवार होंगे। Sawan 2023 End Date / समापन 31 अगस्त 2023 को हो रहा है। यह हिन्दू धर्म का एक पवित्र महिना माना जाता है।

सावन के सोमवार व्रत का महत्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक होता है। इस व्रत को रखने से मान्यता है कि भगवान शिव की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार व्रत, उपवास ओर पूजा पाठ से मनुष्य के जीवन पर बहुत सार्थक असर होता है ओर हम हिन्दू इनसे बड़ा ही भावनात्मक जुड़ाव महसूस करते हैं।

इसे भी देखें: Guru Purnima 2023 | गुरु पूर्णिमा 2023: शुभ मुहूर्त जानें, क्यों मानते हैं गुरु पूर्णिमा और महत्व

भारतीय परंपरा में प्राचीन काल से ही सावन के व्रत या यूं कहें उपवास रखने का बहुत महत्व रहा है। ऐसी मान्यता है की सावन का भगवान शिव का महिना होता है। सावन के व्रत हम भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए ही रखते हैं। सावन के व्रतों में सोमवार का व्रत विशेष कर शिव भोलेनाथ को खुश करने के लिए श्रद्धालु रखते हैं, माना जाता है की शिवजी भगवान सोमवार के व्रत रखने से जल्दी खुश होते हैं ओर मनोकामना पूरी करते हैं।

ऐसी मान्यता है की जो व्यक्ति सावन महीने के सभी सोमवार को शंभू भोलेनाथ के व्रत ओर पूजा पूरी श्रद्धा भाव से करता है उसको सोलह / 16 सोमवार के व्रत के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है।

वैसे तो सावन का पूरा ही महिना पवित्र ओर उत्सव की तरह पूरे देश में मनाया जाता है, ओर यह त्योहारों का महिना भी कहा जाता है।

सावन का महिना रिमझिम बारिश की वजह से सुहावना मौसम तो लाता ही है बल्कि बहुत से त्योहार भी लेके आता है।

सावन का महिना प्रेमी प्रेमिकाओं का भी महिना माना जाता है।

Sawan 2023
Sawan 2023

इस महीने में हर वर्ग (अविवाहित, विवाहित ओर नवविवाहित) के लोग पूजा पाठ ओर व्रत इत्यादि में लीन नजर आते हैं ।

जैसे हर व्रत को रखने का अलग तरीका ओर उनकी अलग अलग मान्यताएं होती हैं। इसी प्रकार सावन के व्रत रखने का एक विशेष तरीका होता है।

जो श्रद्धालु सावन के सभी या सोमवार के व्रत रखते हैं वो घर या मंदिर में भोलेनाथ की पूजा करते हैं, जल चढ़ाते हैं ओर रुद्राभिषेक करते हैं उनसे शिव भगवान खुश हो जाते हैं ओर मनचाही मनोकामना पूरी करते हैं।

मान्यता है की अगर कुंवारी लड़कियों के विवाह से संबंधित कोई अड़चन आई है तो सावन के सोमवार व्रत रखने से अड़चन खत्म हो जाती है ओर मनचाहे वर की कामना पूरी होती है।

Sawan 2023: Sawan Somwar Ki Vrat Kaise Karen / Sawan Somwar Ki Puja Kaise Karein (सावन व्रत की पूजा विधि):

  • सुबह ब्रहम मुहूरत में उठ कर स्नान इत्यादि करके साफ सुथरे कपड़े पहनें
  • घर के मंदिर या पूजा स्थल / मंदिर में जाएँ
  • गंगा जल से घर के मंदिर या पूजा स्थल को साफ करके वेदी की स्थापना करें ओर व्रत का संकल्प लें
  • मंदिर या घर में शिवलिंग का जलाभिषेक करें ओर सुपारी, पंच अमृत, नारियल ओर बेलपत्र का अर्पण करें
  • अगर समय है तो आप दिन में भी शंकर भगवान का ध्यान करें।
  • शाम होने पर घी या तेल का दिया जलाएं ओर भगवान पर फूल अर्पण करें।
  • सावन व्रत कथा पढ़ें या सुनें ओर शिव जी भगवान की आरती करें।
  • शिव चालीसा ओर शनि चालीसा का पाठ करें, शिव शंकर के मंत्रों का जाप करें।
  • ध्यान रहे शिवजी भगवान को केतकी के फूल ना चढ़ाएं।
  • व्रत के दौरान मशाहार व मदिरा से दूर रहें ओर अनाज भी ना खाएं, आप पूजा पाठ के बाद फल, दूध ओर जूस का सेवन करें।
  • सावन सोमवार का व्रत शाम तक रखा जाता है, शाम को आप पूजा पाठ करके व्रत खोल सकते हैं।

FAQ

Sawan 2023: 2023 में का सावन कितने दिन का है?

59 दिन का है।

2023 में सावन का पहला सोमवार कब है?

2023 में पहला सावन सोमवार 10 जुलाई को है।

2023 में सावन के कितने सोमवार हैं?

8 सोमवार हैं ।

Sawan 2023: सावन सोमवार कब से शुरू हैं ?

पहला सावन सोमवार 10 जुलाई को है।

16 सोमवार व्रत कब से शुरू करें 2023?

सावन महीने के पहले सोमवार से शुरू करें, जोकि 10 जुलाई से शुरू है।

2023 सावन कब से शुरू है | Sawan 2023 Start Date and End Date?

Sawan 2023 Start Date: 2023 में सावन का महिना 4 जुलाई 2023 से शुरू होता है।
Sawan 2023 End Date: सावन का महिना 31 अगस्त 2023 को खत्म होगा।

सावन का महिना 2023 शिवरात्रि कब है? सावन शिवरात्रि 2023 तारीख क्या है?

सावन शिवरात्रि 15 जुलाई 2023, शनिवार को है।

2023 में गुरु पूर्णिमा कब है?

03 जुलाई 2023 को गुरु पूर्णिमा है।

Visit: Ghumify

Leave a Comment